फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बालिका को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। चचेरे भाई के साथ साइकिल से जा रही बालिका को गोसाईदासपुर चौराहे पर डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई और चचेरा भाई घायल हो गया। दुर्घटना देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने परिचालक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिचालक को हिरासत में ले लिया। मृतक बालिका का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा गया। मामले में डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवादा निवासी हरीराम पुत्र बलवंत की पांच वर्षीय पुत्री गुंजा अपने चचेरे भाई राहुल की साइकिल पर बैठ कर गोसाईदासपुर जा रही थी। जैसे ही वह गोसाईदासपुर चौराहे से आगे बैंक के निकट पहुंचा तभी तेज रफ्तार आ रही डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह दोनों साइकिल समेत दूर जा गिरे। इसी हादसे में डीसीएम गुंजा को कुचलती हुई निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पकड़े जाने के भय से डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच भीड़ ने परिचालक को पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिचालक को हिरासत में लिया है। बालिका के पिता हरीराम की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

डीसीएम ने बालिका को रौंदा, मौत
-डीसीएम छोड़ चालक फरार, परिचालक पकड़ा गया
-चचेरे भाई की साइकिल पर बैठ कर जा रही थी
-गोसाईदासपुर चौराहे पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें