तिर्वा (कन्नौज)। लोकसभा चुनाव के दौरान भी तिर्वा पुलिस लापरवाह है। शांतिभंग की कार्रवाई में फिसड्डी रहने के साथ-साथ शस्त्र जमा कराने में भी पीछे है।
अभी तक कोतवाली में चार ही शस्त्र जमा हुए हैं। चुनाव में किसी प्रकार की कोई अराजकता न फैले, इसके लिए शस्त्र जमा कराने के निर्देश गए दिए हैं। आचार संहिता लागू होते ही पुलिस शस्त्र जमा कराने में जुट गई। 778 लाइसेंसी शस्त्रों में तीन दिन में पुलिस के पास महज चार ही जमा हुए। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि शस्त्र धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द अपने शस्त्र जमा करें।
असलहा जमा कराने में भी तिर्वा पुलिस फिसड्डी
778 शस्त्रों में सिर्फ चार हुए जमा