फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आ गया, असलहा जमा करो

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लाइसेंसी असलहा जमा कराने का सिलसिला तेज हो गया है। जिले के सभी थाने की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद लाइसेंसी असलहाधारियों से असलाह जमा करा रही है। वहीं सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने शहर में ई-रिक्शा में लाउडस्पीकर बांधकर शस्त्रधारकों से असलहा जमा करने की अपील की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में 2083 लाइसेंसी असलहा है। हर चुनाव के समय कानून-व्यवस्था के तहत सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराना पुलिस के लिए चुनौती रहता है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में असलहा जमा करने के लिए पुलिस फास्ट हो गयी है। अबतक पुलिस ने 250 असलाह जमा करा दिए। वहीं पुलिस ने चुनाव के चलते अबतक 1750 लोगों को पाबंद किया। चुनाव के चलते शातिर अपराधी अतुल कटियार पुत्र सुरेश कटियार निवासी अंबेडकरनगर सरायमीरा और सलेमपुर तारा बांगर के प्रधानपति राकेश उर्फ पप्पू, रामकरन उर्फ छोटे के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की। जबकि 93 हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस नोटिस भी भेजी है। कोतवाल ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। वांछित चल रहे अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


चुनाव आ गया, असलहा जमा करो
कोतवाल ने शस्त्र धारकों से असलहा जमा करने की अपील की
कोतवाली पुलिस ने 1750 लोगों के खिलाफ की निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें