तिर्वा(कन्नौज)। बाइक पर बैठाकर टप्पेबाजों ने वृद्ध की जेब काट ली। वृद्ध ने एक टप्पेबाज को पुलिस के हवाले कर दिया है।
थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी शंभूदयाल (90 )पुत्र प्रताप सिंह गुरुवार को अपने गांव से बस से तहसील आ रहे थे। इंदरगढ़ बस स्टाप पर बस से उतरकर वह पैदल तहसील की ओर चल दिए। रास्ते में बाइक पर सवार होकर दो युवक इनके पास आए। तहसील तक लिफ्ट देने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। ठठिया चौराहे पर बाइक सवारों ने नीचे उतार दिया। तभी शंभूदयाल की नजर जेब पर गई। जेब कटी देखकर उन्होंने बाइक सवारों को पकड़ना चाहा। इस पर बाइक सवार एक युवक भाग खड़ा हुआ। वृद्ध ने दूसरे युवक को पकड़ लिया। चौराहे पर मौजूद होमगार्ड शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। वृद्ध ने पकड़े गए टप्पेबाज को इनके हवाले कर दिया। शंभूदयाल ने बताया कि उसकी जेब मे 150 रुपये थे। यह टप्पेबाजों ने जेब काटकर पार कर दिए। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि वृद्ध की जेब काटने के आरोप में एक को पकड़ा गया है। कार्रवाई की जाएगी। उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पता लगाकर जेल भेजा जाएगा।
बाइक पर बैठाकर वृद्ध की काटी जेब
वृद्ध ने एक टप्पेबाज को पकड़कर किया पुलिस के हवाले