फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की हिफाजत करने सच्चा सिपाही : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कानपुर जोन एडीजी अविनाश चंद्र ने सोमवार को सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, आदर्श भोजनालय और तिर्वा कोतवाली में पिंक शौचालय का लोकार्पण किया। पुलिस लाइन में वालंटियरों से कहा कि कानून की हिफाजत करने वाला व्यक्ति ही सच्चा सिपाही होता है। उन्होंने चौकीदार और एसपीओ को भी संबोधित किया।

एडीजी दो दिन के दौरे पर आए हैं। पहले दिन डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी के साथ पुलिस लाइन में आवासों और बैरक का निरीक्षण किया। आवासों के पास गंदगी दिखाई देने पर प्रत्येक सप्ताह पुलिस कर्मियों से श्रमदान कर सफाई करने को कहा। बैरक में सिपाहियों के नाम , मोबाइल नंबर लिखने व पुलिस लाइन भोजनालय और थानों के भोजनालयों में शिकायत व सुझाव पेटिका रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार थानों से आए 25-25 वालंटियर, व्यापारी और जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे। कहा कि व्यापारी और वालंटियर बिना वर्दी के सिपाही हैं।


वालंटियर से कहा कि आपराधिक गतिविधियों व सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहों की पुलिस को जानकारी दें। बेहतर कार्य करने पर एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी को पुरस्कृत भी किया। इसके बाद इंदरगढ़ थाने का निरीक्षण किया। यहां से रात्रि विश्राम के लिए लाख बहोसी पक्षी विहार के गेस्ट हाउस रवाना हो गए।



कानून की हिफाजत करने वाला सच्चा सिपाही : एडीजी
क्रासर
सदर कोतवाली में प्रभारी कक्ष और भोजनालय, तिर्वा में पिंक शौचालय का किया लोकार्पण
क्र्रासर
डिजिटल वालंटियर, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
फोटो 19- वालंटियर, व्यापारियों और पुलिसकर्मियों को संबोधित करते एडीजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें