फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना बिवांर के छानी बुजुर्ग में ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छानी बुजुर्ग निवासी महिला संध्या देवी पत्नी पप्पू वर्मा ने थाने में दी तहरीर देकर बताया एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। ससुरालियों ने दो बार सही तरीके से रखा। लेकिन इसके बाद सास फूला, ससुर रामसेवक, जेठ बउवा बिना किसी कारण आए दिन उसके साथ अभद्रता कर प्रताड़ित करने लगे। संध्या का आरोप है कि सास ने बिना बताए उसके बक्से का ताला खोलकर जेवर निकाल लिए। जब उसने सास से जेवर निकालने की बात कही तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दरोगा योगेश शुक्ला ने बताया तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें