अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। मंदिर लौटते समय तमंचे के बल पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
शहर में रहने वाली एक युवती ने रामजी पुत्र जगदीश व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 20 जुलाई 2018 की शाम वह सिंह वाहिनी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। नाथ आश्रम के पास रामजी और उसके साथ ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चार माह बाद दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट
क्रासर
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
आरोपियों में एक नामजद और एक अज्ञात