छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार परीक्षार्थी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया।
शहर के मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी नीतिश कुमार (24) पुत्र जगमोहन बीएसएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। रविवार को वह मां भगवती महाविद्यालय सलेमपुर में परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह शहर के पूर्वी बाईपास स्थित नेहरू महाविद्यालय के पास पहुंचा, तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। उधर, सड़क दुर्घटनाओं में सिकंदरपुर निवासी कल्लू (40) पुत्र रामसनेही, फर्रुखाबाद चौराहा निवासी विजेता सिंह (18) पुत्र संजय, सौरिख थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव निवासी अमीनखातून (55) पत्नी महफूज अली, जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी अनिल (25) पुत्र तहसीलदार घायल हो गए। इन सभी घायलों को भी सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया।
सड़क हादसों में परीक्षार्थी समेत पांच घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे
फोटो 10सीएचबीपी52- घायल परीक्षार्थी का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।