फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर की पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया। इससे भाजपाइयों में रोष है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक को दी गई। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन



कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने वाली एक तस्वीर को एडिट कर कमेंट के साथ फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इससे भाजपाइयों में रोष फैल गया। उन्होंने मौखिक रूप से इसकी सूचना कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को दी थी। चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव दुबे ने रविवार देर शाम मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। किसी ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है। पोस्ट डालने वाले युवक की तलाश में उसके घर पर दबिश दी गई थी। वह नहीं मिला। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पीएम की फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर पोस्ट की
भाजपाइयों में रोष, एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें