छिबरामऊ(कन्नौज)। तालग्राम रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मोबाइल चोरी करते लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे एक किशोर तालग्राम रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में घुस गया। शादी समारोह में जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मादाबाद निवासी सीमा पत्नी ब्रह्मपाल सिंह का किशोर ने मोबाइल पार कर दिया। मोबाइल चोरी करते देख लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस किशोर से पूछताछ करने में जुटी है। इस मामले में हिरासत में लिए गए किशोर के कहने पर एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
मोबाइल चोरी करते किशोर को पकड़ा
एक युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया