फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान विवाहिता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान विवाहिता ने तोड़ा दम
विज्ञापन

छिबरामऊ। क्षेत्र के कपूरपुर गांव में आग से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कपूरपुर गांव में साइन (20) पत्नी जीशान रविवार दोपहर आग से झुलस गई थीं। जानकारी पर पहुंचे मायके वाले सौ शैय्या अस्पताल ले गए थे। चिकित्सकों ने मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता एजाद ने पुत्री के ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि ससुरालीजन शादी के बाद से तीन लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होते देख पुत्री को आग से जलाकर मार डाला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

तीन जगहों पर मारपीट, 10 पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के रजईमऊराजा गांव निवासी साधना सिंह पुत्री शिशुपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पिता शिशुपाल सिंह रविवार की शाम गंगाघाट से वापस आ रहे थे। गांव के बाहर लोहामढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह, रीशू, गुड्डू सिंह, पुजारी सिंह पुत्रगण बालिस्टर सिंह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना में कस्बे के लोहिया नगर निवासी सुशील कुमार पुत्र राजबहादुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ले के अंकित पुत्र भगवानदास, सुनील कुमार पुत्र लालमन, रोहित पुत्र रमेश, अनुज कुमार पुत्र भगवान दास ने मारपीट कर घायल कर दिया। तीसरी घटना में डम्मरपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामनरायन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि भाभी का इलाज गांव के डाक्टर जगदीश के यहां करा रहे थे। इलाज सही करने को लेकर डाक्टर से कहा गया तो वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डाक्टर जगदीश व उनके दो लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर पर अलग-अलग 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें