फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवती की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम। थानाक्षेत्र के बूझपुर गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। परिजन दिन भर मामले को दबाए रखे और पुलिस को भी जानकारी नहीं दी। रात में अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन

गांव निवासी जसकरन प्रजापति की पुत्री सीमा (18) का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर उसकी आग से जलकर मौत हो गई। परिजन मामले को दबाए रहे और गांव में भी इसकी जानकारी नहीं होने दी। शाम को एकाएक उसकी मौत की खबर गांव वालों को मिली। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की माने तो सीमा ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन परिजनों के सही समय पर पहुंच जाने से उसे बचा लिया गया। रात भर और सुबह सीमा पर परिवार के लोग नजर रखे रहे। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवती की जलकर मौत
-परिजनों ने नहीं दी पुलिस को जानकारी
-कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें