फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से नीचे गिरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से पाड़ पर चढ़ा युवक नीचे गिर गया। चालक ने जमीन पर पड़े युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



सरायदायमगंज गांव निवासी सूरजपाल पुत्र रामकिशन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह गांव के नेत्रपाल पुत्र सोनेलाल के मकान की चिनाई के लिए पाड़ बनाकर उस पर काम कर रहा था। तभी अनूप पुत्र जय सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा। उन्होंने अनसुना कर दिया। ट्रैक्टर दीवार से टकरा गया। टक्कर लगते ही वह पाड़ से नीचे आ गिरा। इस दौरान चालक ने उसकी पिटाई कर दी। हाथ में फ्रैक्चर हो गया। लोगों ने इसका विरोध किया तो जानमाल की धमकी दी। उसने कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से नीचे गिरा युवक
चालक ने युवक को धुना, कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें