फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पर लगा हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किशोर की हत्या को अंजाम देने का आरोप उसके साथी पर लगा है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हत्या के दूसरे दिन पैनल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन



रंगियनपुरवा छोटी टिलिया निवासी कोयला कारोबारी शिवनाथ दोहरे का 14 वर्षीय बेटा राहुल उर्फ राजन शनिवार शाम से लापता था। रविवार सुबह सरसों के खेत में उसका शव मिला था। स्थानीय लोगों ने शाम को राहुल के पड़ोसी दोस्त के साथ घटनास्थल के पास देखा था। रात को गोरखपुर से लौटने के बाद शिवनाथ ने बेटे के पड़ोसी 15 वर्षीय दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सोमवार को डॉ. अमित वर्मा और डॉ. मोहम्मद शरीफ ने पोस्टमार्टम किया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर पर धारदार हथियार से करीब 13 वार हुए हैं। इससे राहुल की मौत हो गई। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्त पर लगा हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस
सदर कोतवाली के रंगियनपुरवा में कोयला व्यापारी के बेटे की हुई थी हत्या, कोयला कारोबारी ने बेटे के दोस्त के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें