फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विशुनगढ़। छिबरामऊ रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर बदमाश दानपात्र और बक्से से नगदी व सामान लूट ले गए। सुबह पुजा करने पहुंचे प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर पुजारी से जानकारी ली। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी व लूट की वारदात पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

वनखंडेश्वर मंदिर में सोबरनदास पुजारी हैं। वह मंदिर में ही रहते हैं। मंगलवार सुबह मंदिर जीर्णोद्धार समिति के प्रबंधक प्रमोद गुप्ता पूजा करने मंदिर पहुंचे। मंदिर का दानपात्र व बक्सा टूटा था और पुजारी हाथ पैर बंधे पुजारी एक तरफ पड़े थे। प्रमोद ने पुजारी के हाथ पैर खोलकर जानकारी ली। इसके बाद लूटपाट की सूचना पुलिस को दी। मंदिर में लूट की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में कस्बा इंचार्ज शैलेंद्र सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन कर पुजारी से जानकारी ली। प्रबंधक प्रमोद गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन हो रही चोरी व लूटपाट की वारदात पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती है। नौ दिसंबर को मुकेश चक के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर ले गए थे। अभी तक उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।




पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में लूटपाट
वनखंडेश्वर मंदिर का दानपात्र, बक्सा तोड़कर नगदी और सामान ले गए चोर
क्रासर
प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
फोटो 18सीएचबीपी52- वारदात की जानकारी देते पुजारी सोबरनदास।
फोटो 18सीएचबीपी53- विशुनगढ़ स्थित वनखंडेश्वर मंदिर।
फोटो 18सीएचबीपी54- टूटा पड़ा बक्सा और बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें