फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़(कन्नौज)। स्कूल जा रही किशोरी को दबोच कर युवक खेत में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा (13) गांव के ही इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। वह बुधवार सुबह स्कूल जा रही थी। खनियापुर गांव में रहने वाले मोनू पुत्र ओमप्रकाश ने उसे दबोच लिया। खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी की। शाम को पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

स्कूल जा रही किशोरी से किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें