फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के साथ जुड़े निकले असलहा तस्करों के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। दस दिन पूर्व असलहों के साथ पकड़े गए तस्करों के बयानों और छानबीन के बाद जिला पंचायत सदस्य को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।
23 जुलाई की शाम कोे कोतवाली पुलिस ने कुसुमखोर चौकी क्षेत्र के चांदापुर गांव में छापा मारकर सुनील बाल्मीकि, सरनाम यादव और नीरज कुमार पांडेय को 14 असलहों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच कर इस मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख और मौजूदा जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव निवासी चांदापुर को भी आरोपी बनाया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजेंद्र यादव के संरक्षण में पकडे़ गए आरोपी असलहों का धंधा कर रहे थे। आरोपियों के बयान और छानबीन के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सपा नेता को आरोपी बनाया है। इसके अलावा उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आमोद कुमार सिंह बताया कि राजेंद्र यादव के खिलाफ अवैध असलहों के धंधा करने वाले लोगों को संरक्षण देने के साक्ष्य मिले हैं। इससे उनके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट की धाराआें में कार्रवाई की गई हैं।

जिला पंचायत सदस्या
को भी बनाया आरोपी
असलहों के साथ पकड़े गए तस्करों के बयानों के आधार पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें