गुरसहायगंज (कन्नौज)। कस्बे के मुख्य चौराहे के पास से पकड़े गए लोडर में लदी देसी शराब के मामले में पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फर्रुखाबाद से एक लोडर में करीब 54 गत्ता देसी शराब लाद कर उसे बेचने के लिए एक युवक कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट शराब ठेके पर लाया था। सोमवार रात जानकारी होते ही पुलिस ने ठेका के सामने से लोडर को पकड़ लिया। चालक भाग गया था। मामले की छानबीन करने के बाद जब कोई भी व्यक्ति कोतवाली नहीं पहुंचा तो कोतवाली के दरोगा बृजेश यादव ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ 54 गत्ता शराब बरामद होने का मुकदमा कराया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शराब मालिक का पता लगाया जा रहा है। लोडर का नंबर फर्रुखाबाद जनपद का है। संभावना है कि शराब को फर्रुखाबाद से लाया गया है।
शराब लदे लोडर के चालक के खिलाफ मुकदमा
पुलिस ने ठेका के सामने से लोडर को पकड़ा