फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ के सरकारी आवास में घुसे चोर, नगदी ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एआरटीओ के कलक्ट्रेट परिसर में बने ट्रांजिस्ट हास्टल स्थित सरकारी आवास में घुसे चोर नगदी और कपड़े ले गए। घटना सोमवार की बताई जा रही है। चोरी के बाद से एआरटीओ का निजी चालक लापता है। उन्होंने उसी पर घटना करने का अंदेशा जताया है। एआरटीओ के आवास के सामने एएसपी और आसपास कई अफसरों के मकान हैं। कुछ ही दूरी पर डीएम, सीडीओ, एडीएम, सीएमओ समेत कई अफसर रहते हैं। पास ही एसपी कार्यालय भी है।
विज्ञापन



सोमवार को कमिश्नर की बैठक में शामिल होने के लिए एआरटीओ संजय झा कानपुर गए थे। वहां से रात करीब नौ बजे लौटने पर उन्हें ट्रांजिस्ट हास्टल के ब्लाक नंबर चार स्थित सरकारी आवास का मेन गेट खुला मिला। चोरों ने कुंडा तोड़ दिया था। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखी 23 हजार की नगदी और कपड़े चोरी कर लिए। एआरटीओ के मुताबिक चोरों ने पूरी अलमारी की तलाशी ली। कपड़े भी पहनकर देखे।


ट्रांजिस्ट हास्टल में चोरी की सूचना एआरटीओ ने कुछ अफसरों को दी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। हालांकि सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा से लेकर एएसपी विनोद कुमार तक ने घटना की जानकारी होने से मना कर दिया। एएसपी का आवास एआरटीओ आवास के सामने ही है। एएसपी का कहना है कि जिले में ज्वाइनिंग लेने के बाद से अभी तक वह सरकारी आवास में रुकने नहीं गए हैं। शायद इसलिए मामला उनके संज्ञान में नहीं आ सका। फिलहाल वह मंगलवार से वीआईपी ड्यूटी पर कानपुर में हैं।
विज्ञापन



उधर, एआरटीओ संजय ने बताया कि घटना के बाद से उनके लखनऊ के इंदिरा नगर के निजी चालक का पता नहीं चल रहा है। उसके घर पर जानकारी की गई तो वहां भी वह नहीं है। चालक के पिता को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। संभावना है कि निजी चालक ने ही घटना की है। दो जून 2018 को ही उन्होंने उसे चालक के पद पर रखा था।
विज्ञापन



एआरटीओ के सरकारी आवास में घुसे चोर, नगदी ले गए
लखनऊ में रहने वाला निजी चालक घटना के बाद से लापता, एआरटीओ ने उसी पर जताया शक, सोमवार को हुई घटना, करीब 23 हजार की नगदी और कपड़े ले गए चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें