फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : शिक्षिका के मकान से पांच लाख के जेवर, साठ हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गांधी नगर मोहल्ले में शिक्षिका के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख के जेवर और साठ हजार रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव निवासी कैसर खां की पत्नी माहे खुर्शीद ग्राम डुडवा बुजुर्ग में जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। कैसर परिवार के साथ कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में एक मकान में किराये पर रहते हैं।
बीती 13 जुलाई से माहे खुर्शीद अवकाश पर हैं। वे बच्चों की शिक्षा के संबंध में पति के साथ लखनऊ गईं हैं। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन पर कैसर को मकान का मुख्य गेट का ताला टूटा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

खुर्शीद ने भांजे को मौके पर भेजा तो चोरी का पता चला। चोरों ने कमरे के ताले और अलमारी का लॉक भी तोड़ा। यहां से पांच लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर, बीस हजार रुपये और बच्चों की गोलक में रखे चालीस हजार रुपये भी पार कर दिए।
विज्ञापन

कोतवाल राज कुमार सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी मिली है। जिनके मकान में चोरी हुई है, वे बाहर लखनऊ गए हुए हैं। उनके आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें