कन्नौज। गौरीशंकर रोड स्थित मकान का चोरों ने ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। वारदात के समय मकान स्वामी परिवार के साथ ससुराल गया था।
सदर कोतवाली के गांव अड़ंगापुर निवासी किसान हरिश्चंद्र यादव खेती करते हैं। मौसमपुर अल्हड़ में गौरीशंकर रोड पर स्थित उनके मकान में बेटा अजीत यादव परिवार के साथ रहता है। सोमवार को अजीत मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ ससुराल गए थे। इस दौरान को चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मंगलवार सुबह मकान का टूटा ताला देखकर स्थानीय लोगों ने हरिश्चंद्र को जानकारी दी। इसके बाद परिवार के साथ लौटे अजीत यादव ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे करीब दो लाख के जेवर और 50 हजार रुपये पार कर दिए। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि छानबीन शुरू की गई है।