गुरसहायगंज। कस्बे के मोहल्ला मुजाहिद नगर में गुरुवार की रात चोर ने लोहे की सरिया से जनरल स्टोर का दरवाजा खोल लिया। दुकान में घुसकर नकदी पार कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
मुजाहिद नगर निवासी धीरु गुप्ता घर में ही जनरल स्टोर खोले हैं। गुरुवार की शाम जनरल स्टोर बंद कर वे सोने चले गए। रात करीब दो बजे एक चोर ने लोहे की सरिया से अंदर से लगे ताले को तोड़कर दरवाजा खोल लिया। गोलक में रखे में 18 हजार रुपये पार कर दिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)