फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर नर्सरी कारोबारी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बे के गांधी नगर में नर्सरी कारोबारी के घर पर चोरों ने सेंध लगाकर जेवर और नकदी पार कर दिए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी आसिफ हुसैन की घर के बाहर पौधों की नर्सरी है। रविवार रात वह बच्चों और पत्नी के साथ मकान की छत पर सो रहा था। इस दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे के पास दीवार में सेंध लगा दी।
विज्ञापन

चोरों ने कमरों का ताला और अलमारी का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी में रखे 36 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें