कन्नौज। चोरों ने शहर के सरायमीरा में रेलवे और जीटी रोड पर तीन दुकानों में सेंध लगाकर चोरी कर ली। कई हजार रुपये की नगदी और माल पार कर दिया।
मंगलवार रात चोरों ने रेलवे रोड के सामने जीटी रोड कृष्ण मोहन तिवारी के मेडिकल स्टोर में सेंध लगा दी। दुकान के अंदर घुसे चोरों ने 25 हजार रुपये और करीब 10 हजार रुपये की दवाएं पार कर दीं। इसके बाद चोरों ने पास ही अजय शुक्ला की खाद व कीटनाशक दुकान में सेंध लगा दी। दुकान में रखी करीब पांच हजार की नकदी और 15 हजार रुपये की कीटनाशक दवाएं पार कर दीं। इसके बाद चोरों ने रेलवे रोड पर हरीश की टेलीकॉम की दुकान में सेंध लगा दी। यहां से सिर्फ रिपेयरिंग के लिए रखे करीब तीन मोबाइल ही चोरी कर सके। खटपट की आवाज सुनकर हरीश की आंखें खुल गईं।
इससे चोर भाग निकले। एक साथ हुई तीन दुकानों में चोरी से सुबह सनसनी फैल गई। सरायमीरा चौकी प्रभारी अवनेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कई सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।