कन्नौज। खेत बेचने के नाम पर किसान ने महिला से रुपये ठग लिए। तहसील पहुंचने पर बैनामा करने से इनकार किया और रुपये लौटाने की बात पर किसान ने महिला को पीट दिया। पुलिस ने किसान, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली के मवई रिहायक गांव निवासी पंकज की पत्नी प्रीती ने बुधवार को पड़ोसी राकेश चंद्र पाल, उसकी पत्नी गीता देवी और दीपांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि इन लोगों ने खेत बेचने का झांसा देकर पांच सितंबर को दो लाख 31 हजार रुपये ले लिए। छह दिसंबर को जब तहसील में राकेेश ने बैनामा करने से मना कर दिया। उसने जब रुपये लौटाने के लिए कहा तो मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)