तिर्वा। ठठिया थाना क्षेत्र के रामनगर बस्ता गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
रामनगर बस्ता निवासी कुंवरपाल की पुत्री अंजली (17) कक्षा नौ की छात्रा थी। रविवार को तबीयत ठीक न होने की बात कहकर वह कमरे में चली गई थी। दोपहर दो बजे परिजन उसे बुलाने के लिए गए तो उसका शव साड़ी से बने फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने इसे खुदकुशी का मामला बताया है। (संवाद)