हसेरन। क्षेत्र के बनगवां ग्राम पंचायत के अंतर्गत मंगधपुरवा गांव निवासी अनिल (44) ने रविवार की सुबह घर के अंदर गैलरी में अंगोछा से फंदा बनाकर जान दे दी।
दरअसल, काफी देर होने के बाद जब अनिल घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोस में रह रहे बच्चों ने अंदर जाकर देखा। गैलरी में वे फंदे पर लटके हुए थे। बच्चों ने इसकी सूचना लोगों को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि अनिल खेती करते थे और शराब के आदी थे। आशंका है कि शराब के नशे में ही धुत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
उसकी पत्नी शकुंतला, बड़ी बेटी अन्नू, छोटी बेटी श्वेता आगरा के मधुनगर में रह रही हैं। वे यहां अकेला थे। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बेटी गांव पहुंची। चौकी प्रभारी राहुल शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।