फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकते मिला छेड़छाड़ के आरोपी का शव

विज्ञापन
अरविंद की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत वैसपुर पट्टी के मजरा सुक्खापुरवा में मंगलवार रात छेड़छाड़ के आरोपी का शव पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। देर रात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुक्खापुरवा निवासी अरविंद (45) मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम पेंट और शर्ट को फाड़ कर जोड़कर बनाए गए फंदे से उसका शव गांव के बाहर एक चीड़ के पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद के खिलाफ गांव की एक युवती ने बीती 14 जुलाई को छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अरविंद के भाई सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कराकर कुछ ग्रामीण उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इससे परेशान होकर अरविंद ने खुदकुशी कर ली। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने गांव के बाबू लाल और उनके तीन पुत्रों पंकज, छोटा और प्रदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ तिर्वा दीपक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना एसआई विजय सिंह को सौंपी गई है।

अरविंद के मकान के बाहर बैठी शोकाकुल महिलाएं व अन्य। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें