फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : प्रेमी से मिलकर लौटी किशोरी को भाई पीटा, सहमति पर बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। प्रेमी से मिलकर घर लौटी किशोरी को भाई ने पीट दिया। इससे थाने पहुंची किशोरी भाई की शिकायत करते हुए प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी और किशोरी के परिजनों के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी क्षेत्र के एक श्रमिक की 16 वर्षीय बेटी का पड़ोस के गांव में रहने वाले स्वजातीय 21 वर्षीय युवक से प्रेम-प्रसंग चलता है। शनिवार शाम किशोरी प्रेमी से मिलने उसके गांव गई गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर भाई ने किशोरी की पिटाई कर दी। सुबह होते ही किशोरी सौरिख थाने पहुंच गई। यहां भाई की शिकायत करते हुए प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों के साथ किशोरी के घर वालों को मौके पर बुला लिया।
दोनों के परिजन शादी करने पर सहमति हुए। थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने किशोरी के बालिग होने पर शादी करने की बात कही। इसके बाद किशोरी और प्रेमी अपने परिजनों के साथ घर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। इसबे बाद भी अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें