कन्नौज जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से उसके बुआ और चाचा के बेटों ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी की मां ने कोतवाली में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से बीते करीब एक साल से उसकी बुआ और चाचा का लड़का दुष्कर्म कर रहे हैं। दोनों ने 30 जुलाई को भी किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की जब हालत बिगड़ी तो परिजन नर्सिंग होम में ले गए। यहां उपचार के दौरान किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार को किशोरी की मां ने दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।