फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। घर में गुरुवार शाम घरेलू कार्य कर रही युवती से तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दी। शुक्रवार को घटना की जानकारी युवती ने पुलिस को दी। पुलिस ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके पिता गुरुवार को मजदूरी करने गए थे। भाई भी घर पर नहीं था। शाम लगभग सात बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापुरवा (वैसापुर पट्टी) गांव के सूरज, अरविंद व सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी सोनू घर में घुस आए और उसको दबोच लिया। दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उसे पीट दिया। शोर मचाया भाग गए। भाई के वापस घर आने पर उसे घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को घटना से पुलिस को अवगत कराया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल राम औतार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें