फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक को नशीला पदार्थ खिला सड़क किनारे फेंका,कार लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। उन्नाव से कानपुर के हैलट जाने के लिए दो युवकों ने कार किराये ली और चालक को नशीला पदार्थ खिला दिया। चालक को सौरिख के नादेमऊ के पास फेंककर युवकों ने कार लूट ली। होश में आने पर किसी तरह थाने पहुंचे कार चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। एसपी ने दावा किया है कि हैलट के पास लगे सीसीटीवी में युवकों की तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊ खेड़ा निवासी गौतम कुमार खुद की कार किराये पर देते हैं। गौतम के मुताबिक बुधवार को उन्नाव से कानपुर के हैलट जाने के लिए दो युवकों ने कार किराये पर ली। हैलट के बाहर युवकों ने उसे ब्रेड में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। सौरिख के नादेमऊ गांव के पास उसे फेंक दिया। होश में आने पर पास स्थित पेट्रोल पंप पहुंचकर गौतम ने पूरी घटना बताई। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। नादेमऊ चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम को लेकर सौरिख थाने पहुंचे। गौतम का मोबाइल भी गायब होने की जानकारी मिली, तो उसे सर्विलांस पर लगाया गया। मोबाइल को नगलापसा गांव में एक दुकानदार से बरामद किया गया।
पूछताछ में दुकानदार ने नादेमऊ के पास मोबाइल पड़ा मिलने की जानकारी दी। इधर, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि हैलट के पास सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। जल्द ही दोनों युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें