कन्नौज। कलक्ट्रेट में गुरुवार को युवक ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से माचिस छीन कर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के सेंगरमऊ शिवपाल (22) गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास किया। नायाब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शिवपाल बीते साल गांव में रहने वाले किसान से एक बीघा जमीन खरीदी थी।
शर्त के अनुसार 31 अगस्त को शिवपाल को तीन लाख रुपये किसान को देने थे। रुपयों का इंतजाम न होने पर किसान को फंसाने के लिए वह आत्मदाह करने पहुंचा था। शिवापाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)