छिबरामऊ(कन्नौज)। साइबर ठगों ने गांव खल्ला रूपमंगदपुर निवासी अधिवक्ता के खाते से 24 हजार 800 रुपये पार कर दिए। अधिवक्ता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
अधिवक्ता आलोक दुबे के मुताबिक उनका खाता एक प्राइवेट बैंक में है। दो जून को उनके खाते से 24 हजार 800 रुपये निकाल लिए गए।
इसकी जानकारी 10 जून को नेट बैंकिंग लॉगिन करने के बाद हुई। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।