तिर्वा। छात्रा को स्कूल न आने की धमकी के बाद भी वह पहुंची तो शोहदे ने उसके साथ मारपीट कर दी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना ठठिया क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसके मोबाइल पर कॉल कर शोहदा उसे परेशान करता था। उसने 10 दिन स्कूल न आने की धमकी दी थी। दो जनवरी को निर्धारित समय पर छात्रा स्कूल गेट पर पहुंची। आरोपी ओमजी ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट कर दी। वह किसी तरह बचकर स्कूल के अंदर चली गई। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ओमजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।