फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब ठेके पर तोड़फोड़ कर फेंकी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के गधैइया ऊसर गांव के युवाओं में शराब की लत लग रही है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने गांव के शराब ठेके पर पहुंचकर हंगामा किया। तोड़फोड़ करते हुए शराब की पेटियों को फेंक दीं। ठेके को बंद करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

थाना विशुनगढ़ बहादुर निवासी अश्वनी कुमार का गधैइया ऊसर गांव में देशी शराब का ठेका है। इसमें सौरिख इजलापुर निवासी सनोज कुमार सेल्समैन हैं। रविवार को थाना पुलिस को अश्वनी ने तहरीर दी। इसमें बताया कि गधैइया ऊसर गांव की करीब 20 महिलाएं हाथों में लाठी-डंडा लेकर शनिवार की शाम सात बजे ठेके पर पहुंच गईं। ठेके पर तोड़फोड़ कर रखी शराब की करीब पांच पेटियां फेंक दीं। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें