फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा का 15 हजार रुपये लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के मामले में विवेचक के आरोपी से 15 हजार रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने पूर्व में दर्ज मामलों समेत विवेचक के रुपये वसूलने की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
विज्ञापन

आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र के निवासी सचिन प्रताप भदौरिया अधिवक्ता हैं। उनके छोटे भाई की शादी पांच दिसंबर 2021 को कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती से हुई थी। नौ मार्च 2022 को मायके पक्ष के लोग युवती को विदा करा ले गए थे। इसके बाद वापस नहीं भेजा। इस सबके बीच ससुरालीजनों को युवती का प्रेम प्रसंग एक अन्य युवक से होने की बात पता चली।
29 अप्रैल 2022 को युवती ने ससुरालीजनों पर जानलेवा हमला, मारपीट, दहेज उत्पीड़न आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
आरोप है कि मामले की विवेचना के लिए छिबरामऊ कोतवाली में तैनात एक दरोगा आगरा में सचिन के आवास पर पहुंचे। सचिन ने अपने और परिजनों की बेगुनाही के सबूत (ऑडियो क्लिप, सोशल मीडिया चैट, वीडियो आदि) विवेचक को सौंप दिए। आरोप है कि दरोगा ने 25 हजार रुपये की मांग सचिन से की। सचिन के पास 15 हजार रुपये ही थे और उसने यही रुपये दरोगा को दे दिए।
विज्ञापन

यह घटना सचिन के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वायरल हो रही है। सचिन का आरोप है कि 11 जून को वाट्सएप कॉल कर दरोगा ने उन्हें फिर धमकाया और काफी ज्यादा रुपयों की मांग की।
सीओ छिबरामऊ के नाम पर भी रुपयों की मांग की गई। सचिन का कहना है कि मंगलवार को उसने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार को सौंपी है।
सीओ का ऑडियो भी हो रहा वायरल
छिबरामऊ सीओ का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें सीओ कह रहे हैं कि सचिन व उसके परिजनों ने दरोगा के साथ गलत किया है। तेल पानी के नाम पर रुपये खुद ही आरोपियों ने दारोगा को दिए। वायरल ऑडियो में सीओ यह भी कह रहे हैं कि अगर दरोगा से कह दिया तो परिवार जेल में सड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें