फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: लेखपाल के घर से तीन लाख रुपयों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। चोरों ने कस्बा निवासी लेखपाल के घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर व नगदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंदनगर निवासी लेखपाल आयुष सिंह तिर्वा तहसील में तैनात हैं। लेखपाल बौद्धनगर में किराये के मकान में अपनी पत्नी ज्योति के साथ रहते हैं। शनिवार शाम वह अपनी पत्नी ज्योति के साथ अपने घर मकरंदनगर गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब ढाई लाख कीमत के जेवरात व करीब 50 हजार की नकदी पार कर दी। सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर लेखपाल को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे आयुष सिंह ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें