फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जहर देकर पत्नी की हत्या का प्रयास, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न कर जहर देकर मौत के घाट उतारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

समधन निवासी इकबाल ने बेटी हाशमी बानो का निकाह हरदोई के थाना कछौना के गांव कलौली निवासी उस्मान के साथ किया था। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर हाशमी बानो ने पति उस्मान अली, साजमा, फातमा, रिहाना, छेदा, गुड्डू और रफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि दहेज की मांग को लेकर सभी लोग उत्पीड़न करते थे। एक अक्तूबर को इन लोगों ने उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया था। सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें