फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश और बाइक लेकर सेल्समैन लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सेल्समैन कैश और बाइक लेकर भाग गया। पेट्रोल पंप मालिक सपा नेेेता ने सेल्समैन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के भदौसी निवासी सपा जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी का गांव में पेट्रोल पंप है। सोमवार विजय द्विवेदी ने ठठिया थाना प्रभारी पीएन बाजपेई को तहरीर दी। इसमें बताया कि करीब एक साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव निवासी युवक सेल्समैन के पद पर काम करता था। शनिवार को उन्होंने उसे एक लाख 15 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए बाइक से भेजा था। इस दौरान सेल्समैन की नीयत बिगड़ गई। रुपये और बाइक लेकर वह लापता हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें