फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 19 दुकानदारों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। एक मेडिकल स्टोर समेत 19 दुकानों में पॉलिथीन मिली। इस पर 19 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, वरिष्ठ लिपिक आरपी सिंह, प्रसनजीत मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, अनिल प्रजापति और जिलेदार ने नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान नईम, गिरीश चंद्र, सलीम, बहार, राज मेडिकल, सोभरन, नवीशेर, शिव प्रकाश, रईस, नितिन, मुकेश प्रजापति, रामशंकर, संदेश, नरसी, शिवा, जितेंद्र, राहुल पाल, संदीप और मनमोहन की दुकानों से करीब पांच किलो पॉलिथीन बरामद हुई। सभी दुकानदारों पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें