फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई थानों के वांछित अपराधी को साथी समेत पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। जनपद के कई थानों में गैंगस्टर व लूट के मामले में वांछित दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। युवकों के पास से तमंचा व चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

नादेमऊ रोड पर किसई जगदीशपुर गांव के पास एसआई सुभाष चंद्र व खुशीपाल सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध युवक बाइक से आए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राहुल यादव निवासी सर्फापुर थाना सौरिख व अंकित यादव निवासी मिर्जापुर बताया।
प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि छानबीन में जानकारी हुई कि राहुल सौरिख थाने में गैंगस्टर एक्ट, तालग्राम, इंदरगढ़, ठठिया थानों में लूट, मारपीट जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें