फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकर्स ने बैंक कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महिला बैंक कर्मचारी का मोबाइल हैक कर ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाल लिए गए। फोन पर आए मैसेज से कर्मचारी को जानकारी हुई।
विज्ञापन

शहर के काजी टोला मोहल्ले में रहने वाली शताक्षी सिंह एक निजी बैंक में काम करती हैं। शनिवार को उन्होंने कोतवाली में दो टेलीफोन नंबरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि कुछ दिन पूर्व दोनों नंबरों से फोन आए थे। इस दौरान फोन करने वाले लोगों ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया। ऑनलाइन जालसाजों ने उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से एक लाख 20 हजार रुपये पार कर दिए। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें