फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक के शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि मैनपुरी के एक गांव के भाई-बहन से रिश्तेदारी है। अक्सर दोनों का घर आना-जाना होता था। दो साल पहले शादी का झांसा देकर बहन के सहयोग से युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। अश्लील फोटो भी मोबाइल से खींच लिए थे। 28 मई को युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें