कन्नौज। शराब के नशे में व्यक्ति ने पत्नी को पीट दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव यासिनपुर निवासी नन्ही देवी ने सोमवार को सदर कोतवाली आलोक कुमार दुबे को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि पति अर्जुन ने शराब के नशे में मारपीट कर दी। पति गृहस्थी का सामान बेचकर शराब पीता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)