कन्नौज। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने किसान की झोपड़ी में आग लगा दी। रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैय्यदपुर सकरी निवासी नाजिम अली की झोपड़ी में रंजिश के चलते बीते शुक्रवार को पड़ोसी नाहिद आलम और इमरान अली ने आग लगा दी थी। सोमवार सुबह पीड़ित ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे आक्रोशित होकर आरोपियों ने सोमवार की रात उसके घर पर पथराव कर दिया। इसमें नाजिम अली घायल हो गए। पुलिस ने पथराव की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू की है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)