फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने दी तेजाब फेंकने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए तेजाब डालने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला किदवई नगर निवासी रोजी ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी कबीरपुर गांव निवासी राजिक उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी। कुछ ही दिनों बाद संबंध बिगड़ गए, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी पति दूसरी शादी कर रहा है। जानकारी होने पर जब ससुराल जा रही थी। रास्ते में ही राजिक उर्फ गुड्डू, जेठ राजू उर्फ ताहिर व सगीर ने उसे रोक लिया और गालियां देते हुए लात घूसों से पीटा। शोरगुल सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान आ गए। तब यह लोग तेजाब डालने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें