फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो में सवार महिला के गले से चेन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आटो में सवार महिला के गले से नकाबपोश महिला ने सोने की चेन तोड़ दी। आटो रुकते ही महिला उतरकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव रुदौली मतौली निवासी देवेश सिंह पत्नी संगीता सिंह और बच्चों के साथ ताजपुर नौकास्त में एक किराये के मकान में रहते हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे संगीता सिंह लाखन तिराहे से आटो से मकरंदनगर आ रहीं थीं। इस दौरान पास ही बैठी महिला ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने बताया कि आटो से उतरते ही उन्हें चेन तोड़ने की आशंका हुई, लेकिन तब तक महिला वहां से गायब हो गई। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें