फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले की आरोपी महिला को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस टीम पर हमले की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के देविन टोला सरायमीरा में विवाद की सूचना पर सोमवार रात करीब नौ बजे एसआई हेमलता पुलिस टीम के साथ रानी वर्मा के घर गई थी। इस दौरान रानी वर्मा और उसके करीबियों ने टीम पर हमला कर दिया था। इसमें एसआई हेमलता और सिपाही नरेश घायल हो गए थे। घायल हेमलता की तहरीर पर पुलिस ने रानी वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर रानी वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रानी वर्मा के खिलाफ पड़ोसी महिला तरन्नूम ने शिकायत की थी। इससे पुलिस टीम पूछताछ करने गई थी। इस दौरान रानी वर्मा ने अपने जान-पहचान के लोगों के साथ टीम पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें