तालग्राम। प्रधान को चुनावी रंजिश के चलते जान से मार देने की धमकी मिली है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
असमपुर पट्टी गांव निवासी मथुरेश कनौजिया सलेमपुर ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। मंगलवार देर शाम वे दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान सलेमपुर गांव निवासी मुकेश उर्फ मुन्नू, राकेश कुमार, आसमपुर पट्टी निवासी रानू आए और चुनावी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)